फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of raping in the name of Halala

Yamuna Nagar News: हलाला के नाम पर जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 23 Nov 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of raping in the name of Halala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बूड़िया। बूड़िया थाना क्षेत्र की महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों और एक मौलवी पर मारपीट, दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। पुलिस को शिकायत देने पर समझौता कर लिया। बाद में मौलवी के कहने पर हलाला के नाम पर जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2001 में बूडिया थाना एरिया के गांव निवासी इकराम से हुआ था। नवंबर 2021 में उसके पति और अन्य ने उस पर हमला कर दिया। उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया था। उसने करनाल के महिला थाने में शिकायत दी थी। वहां पुलिस ने केस दर्ज किया था। बाद में पति उसे साथ रखने को तैयार हो गया था।
विज्ञापन

तब पति ने कहा था कि वह तीन तलाक के बाद उसे बिना मुस्लिम शरीयत और हलाला के साथ रखेगा। बाद में पति कहने लगा कि वह बिना शरीयत के उसे साथ नहीं रख सकता और उसे पांच माह के लिए इद्दत करने को कहा। उसने यह भी किया लेकिन इद्दत के बाद भी पति ने उसके साथ दोबारा निकाह नहीं किया। महिला ने बताया कि 10 मार्च को उसका पति, जेठ अनवर, सलीम और एक मौलवी घर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलवी ने उसे कहा कि हलाला या तो वह कर सकता है या फिर उसके जेठ कर सकते हैं। तब उसने जेठ और उसे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान जेठ ने दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बतानी लेकिन उसने इसकी शिकायत एसपी करनाल से की। उसके बाद भी दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जब वह ससुराल आई तो उससे मारपीट की जाने लगी।

पति ने बच्चों को भी पीटा। उसके जेवरात तक छीन लिए। उसने किसी ने तरह से अपने भाई को फोन पर बताया। भाई ससुराल पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर गया। करनाल के महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। वहां से शिकायत बूड़िया ट्रांसफर की गई। बूड़िया थाना पुलिस ने अब आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed