फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of raping her husband and expelling her by saying triple talaq

देवर पर दुष्कर्म के प्रयास व पति पर तीन तलाक बोल घर से निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of raping her husband and expelling her by saying triple talaq
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का प्रयास और पति पर तीन तलाक बोल घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना महिला पुलिस ने मामले में आरोपी पति व देवर समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2019 में हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक ठाक चला। बाद में ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने देने लगे। मायके से दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बारे में पति से बात की तो वह भी ससुराल वालों का ही साथ देता था। कई बार इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई। ससुराल वाले गलती मानकर उसे साथ ले जाते थे। कुछ दिन बाद फिर से मारपीट करने लगते।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि देवर उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान देवर उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने इस बारे में पति को बताया तो उसने उल्टा उसके साथ ही मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अब ससुराल वाले उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहे हैं। मायके वालों ने भी उनसे बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी पति व देवर समेत उसके ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed