फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of raping and making a video

Yamuna Nagar News: जेठ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of raping and making a video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में अंबाला के सत्यम से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किया था। परंतु शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि शादी के बाद उससे फॉर्च्यूनर की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर तंग करने लगे। आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन

एक दिन जेठ ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जेठ वीडियो भी बनाई जिसे इस बारे में किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी देकर उसे बदनाम करने की बात कहता। सितंबर 2023 में ससुराल वालों ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ससुराल वालों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed