फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of rape and husband of having unnatural relationship

यमुनानगर: देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Wed, 12 Oct 2022 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 03:05 AM IST
सार

यमुनानगर देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape and husband of having unnatural relationship
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यमुनानगर के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका गर्भपात कराने का भी प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में देवर पर दुष्कर्म, पति व ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बता

या कि उसकी मई माह में सहारनपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति को व्यवहार उसके प्रति सही नहीं था। आरोपी ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पहले दो बार शादी हो चुकी थी लेकिन आरोपी ने यह बात छुपाकर उसे धोखा देकर उसके साथ शादी की थी। इस बात का पता चलने पर जब उसने विरोध किया तो उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन


अगस्त माह में एक दिन वह घर पर अकेली थी तभी उसका देवर रायपुर कॉलोनी निवासी असलम उर्फ काला उनके घर पर आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। तंग आकर उसने यह बात अपने पति को बताई लेकिन उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उल्टा उससे ही मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह दो माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के शाकिब व उसकी पत्नी रानी ने उसे गर्भ निरोधक दवाई खिलाकर उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के देवर पर दुष्कर्म व पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed