फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of rape after being held hostage

Yamuna Nagar News: जीजा पर बंधक बना दुष्कर्म का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape after being held hostage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पति की मौत के बाद पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कहकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पंजाब व शहर की जम्मू कॉलोनी में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जीजा पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का बीते वर्ष अक्टूबर माह में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद उसके जीजा ने उसे कहा कि वह उसे सरकार से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिलवाएगा। इसके बाद आरोपी ने उससे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद एक दिन आरोपी ने उसे दस्तावेज लेकर अपनी बहन के घर पंजाब में बुलाया।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर वह उसकी बहन के घर चली गई, लेकिन वहां उसकी बहन नहीं थी। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। कुछ दस्तावेजों पर जबरन साइन करा लिए। इसके बाद जम्मू काॅलोनी में एक किराये के मकान में रखा। आरोप है कि वहां भी आरोपी ने उसे बंधक बनाया था। वह कमरे पर आता और गलत काम करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता के रुपये के बारे में जब भी आरोपी से बात करती तो वह धमकी देने लगा। बाद में आरोपी ने उससे मोबाइल व सिम भी छीन लिया। किसी तरह से वहां से बचकर निकली और इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed