{"_id":"64e267a5d6a04020d70a5c79","slug":"broke-the-door-of-the-shop-and-stole-money-and-mobile-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-4318-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकान का दरवाजा तोड़ कर रुपये और मोबाइल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकान का दरवाजा तोड़ कर रुपये और मोबाइल चुराया
विज्ञापन
प्रतापनगर में दवाइयों की दुकान का ताला तोड़ कर किसी ने 10 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया। थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में प्रतापनगर निवासी कुमार गौरव ने बताया कि कमला मार्केट प्रतापनगर में डाकघर के पास किसान सेवा केंद्र के नाम से उसकी थोक दवाइयों की दुकान है।
17 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे वह दुकान का दरवाजा बंद करके घर खाना खाने चला गया था। उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का दरवाजा धक्का मार कर तोड़ दिया। चोर ने दुकान के अंदर घुस कर गल्ले का ताला तोड़ कर उसके अंदर से 10 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। उसने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।