फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke locks of two houses and stole cash and jewelry

Yamuna Nagar News: दो घरों के ताले तोड़कर नकदी और गहने चुराए

Wed, 17 May 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Broke locks of two houses and stole cash and jewelry

विज्ञापन
यमुनानगर ट्विन सिटी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगा रही है।
शंकरपुरी कालोनी जगाधरी निवासी वीरा बाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 मई को परिवार के साथ किसी काम से बाहर गई थी। देर शाम जब लौटे तो घर का लगा ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से एक लाख रुपये, सोने की चेन, एक अंगूठी तथा दो जोड़ी बालियां गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं शहर की बसंत विहार कालोनी निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। वह 14 मई को काम पर चला गया था। रात को जब लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 50 हजार रुपये गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed