{"_id":"6210045977c80c4b941898e7","slug":"brilliant-nehru-park-and-bari-majra-by-running-a-cleanliness-campaign-yamuna-nagar-news-knl994109200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान चलाकर नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा को चमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान चलाकर नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा को चमकाया
विज्ञापन
यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने नेहरू पार्क व बाड़ी माजरा में सफाई की। इसकी शुरुआत स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डॉ. पायल व प्रिया अरोड़ा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार ने झाडू लगाकर की। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने नेहरू पार्क और आसपास क्षेत्र की सफाई की। इसके अलावा निगम कर्मचारियों ने नगर निगम के वार्ड नंबर-12 के गांव बाड़ी माजरा व तीर्थ नगर के गुरु रविदास मंदिर से इसकी शुरुआत की।
अभियान के तहत यहां की हर गली व नाली की सफाई की गई। सफाई के बाद निगम कर्मियों ने कचरे का उठान कर उसे डिस्पोज किया। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान लोगों को खुले में कचरा न डालने सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने व नालियों में ठोस कचरा ने फेंकने के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर डॉ. पायल व सीटीएल मंगलेश कुमार ने कहा कि नगर निगम महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर 13 फरवरी से संत गुरु रविदास महाराज की जयंती को लेकर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 20 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के हर रविदास मंदिर के प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की जा रही है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक शहरवासी नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने शहर को अव्वल स्थान पर लेकर आएं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को खुले में कचरा न डालने, प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा हर वार्ड में नियमित सफाई की जा रही है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सहायक सफाई निरीक्षक सुमित बेंस, वंदना मोर, मोनिका, ममता, आशीष, मीनू आदि मौजूद रहे।