फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brilliant girl students will hoist the flag in government schools

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्राएं करेंगी ध्वजारोहण

Fri, 02 Aug 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Brilliant girl students will hoist the flag in government schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर बेटियों को विशेष रूप से सम्मान देने की तैयारी है। इस अवसर पर स्कूलों में होने वाले समारोह में मेधावी छात्राएं ध्वजारोहण करेंगी। साथ ही क्षेत्र की एक साल के दौरान जन्मी बेटियां आमंत्रित होंगी, जो माताओं संग पहली पंक्ति में बैठेंगी। इस दिन स्कूलों में विशेष पौधरोपण अभियान भी चलेंगे, जिसमें मेधावी छात्राओं के नाम परिसर में पौधे लगाए जाएंगे।
दरअसल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसका सभी जिला परियोजना संयोजक के नाम पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में स्कूल की उच्च कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं से ध्वजारोहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही अगस्त-2023 से अगस्त 2024 तक गांव या वार्ड में जन्मीं बेटियों को समारोह में आने का निमंत्रण दिया जाएगा। मेधावी छात्राओं के हाथों पौधरोपण भी कराया जाएगा। डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान ने कहा कि जारी निर्देशानुसार समारोह का आयोजन होगा। इस बारे में स्कूलों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार हर स्कूल को स्कूली स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। जिले में 813 मौलिक विद्यालय (कक्षा एक से आठ) व 104 माध्यमिक विद्यालय (कक्षा एक से आठ) हैं। इस तरह 813 मौलिक विद्यालय के लिए आठ लाख 13 हजार और 104 माध्यमिक विद्यालय के लिए एक लाख चार हजार की राशि बन रही है।

इससे ध्वजारोहण के लिए आवश्यक इंतजाम, मुख्य अतिथियों के लिए चाय का प्रबंध व उन्हें सम्मान चिन्ह देने, पौधरोपण के लिए पौधे खरीदने, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र या सम्मान चिन्ह देने, स्कूल की उपलब्धियों पर फ्लेक्स, बैनर तैयार करने व प्रदर्शित करने जैसे काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed