फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bright sunshine in the afternoon and clouds in the evening

Yamuna Nagar News: दोपहर में तेज धूप फिर शाम को छाए बादल

Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the afternoon and clouds in the evening
यमुनानगर। मौसम का बदलता मिजाज लोगों को राहत दे रहा है। मंगलवार तड़के तेज हवा व बारिश के बाद बुधवार को मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहा है। सुबह 10 बजे तक चली हल्की धूप रही और हवा भी ठंडी चली। जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया है। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे तेज धूप के साथ गर्मी रही। हालांकि इस दौरान लू का प्रकोप कम रहा, जिससे राहत रही। लेकिन चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली और 28 प्रतिशत नमी रही। नमी के कारण हवा ठंडी रही।
विज्ञापन

वहीं दोपहर के बाद मौसम ने फिर करवट ली। शाम चार बजे आसमान घने काले बादलों से ढक गया। इस दौरान हवा भी ठंडी चली। मौमस सुहावना होने से लोग बेहद खुश नजर आए और इसका जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर के पार्कों व बगीचों में शाम चार बजे ही काफी रौनक देखने को मिली। जबकि अन्य दिनों में लोग दिन ढलने के बाद ही पार्कों में पहुंच रहे हैं। शाम तक बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने वीरवार तक मौसम परिवर्तनशील बताया है। इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बौछार व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। परंतु शुक्रवार से तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। वीरवार को 41 डिग्री तो शुक्रवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। जबकि शनिवार व रविवार से 43 डिग्री, सोमवार को 44 डिग्री, मंगलवार को 44, बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह गर्मी खूब परेशान करेगी। अगले सप्ताह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed