फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Branch manager grabbed lakhs of loan amount from women

Yamuna Nagar News: शाखा प्रबंधक ने महिलाओं से हड़पे लोन राशि के लाखों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Branch manager grabbed lakhs of loan amount from women

विज्ञापन
यमुनानगर। सिंधुजा कंपनी के शाखा प्रबंधक पर कई महिलाओं से लोन क्लोजिंग की लाखों रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगा है। यह राशि करीब साढ़े चार लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोपी ने महिलाओं से रुपये ले लिए थे और उन्हें आश्वस्त किया था कि वह उनकी लोन की राशि आगे जमा करवा देगा मगर उनसे ऐसा नहीं किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव बलाचौर निवासी सोनिया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तथा गांव भील छप्पर निवासी रामदेवी, नीलम, अमादलपुर निवासी सुनीता, प्रतापनगर निवासी केला देवी, खारीवाश निवासी पिकेश, वाजिदपुर निवासी शाजमा, दामला निवासी सुरिमा, चोरी मंडी निवासी मोनिका, रामखेड़ी निवासी रीटा, उधमगढ़ की माजरी निवासी मनजीत कौर, गंगगोड़ निवासी मसरूफा इत्यादि ने स्वरोजगार मिशन के तहत आजीविका कमाने के लिए सिंधुजा कंपनी में 40-40 हजार रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

कंपनी ने दस्तावेजों की जांच के बाद सभी के खाते में 40-40 हजार रुपये डाल दिए। उन सब ने लोन खत्म कराने के लिए शाखा प्रबंधक उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद निवासी हिमांशु शर्मा को पैसे दे दिए थे। हिमांशु शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके लोन के पैसे जमा करवा देगा मगर आरोपी ने उनके लोन के रुपये जमा न करवाकर अपने कार्य में लगा लिए। जब उन्हें पता चला कि उनके लोन के रुपये नहीं भरे गए हैं तो उन्होंने कंपनी के कार्यालय में जाकर अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी शिकायत मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा जांच करवाई गई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने 12 सदस्यों की क्लोजिंग लोन राशि का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed