फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of unidentified man found at Maharana Pratap Chowk in Yamunanagar; police investigating

हरियाणा: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 14 Oct 2026 12:02 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 14 Oct 2026 12:02 PM IST
सार

महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल है।

विज्ञापन
Body of unidentified man found at Maharana Pratap Chowk in Yamunanagar; police investigating
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि महाराणा प्रताप चौक के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है।
विज्ञापन


उसकी बाईं बाजू पर सुरमा से 'बंटा, कर्ण, विक्रम व सुमन' लिखा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उसके परिवार के सदस्यों के नाम हो सकते हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह कुछ दिनों से इसी इलाके में घूमता हुआ दिख रहा था, लेकिन किसी को भी उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। इस घटना के संबंध में थाना गांधी नगर के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed