फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of Sanjay from the camp found on the railway track

Yamuna Nagar News: कैंप के संजय का निकला रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Body of Sanjay from the camp found on the railway track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर पर बने डीएफसीसी रेलवे लाइन के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह झाड़ियों में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान जोड़ियो गुरुद्वारे के पास कैंप निवासी सूरजभान के बेटे 35 साल के संजय के रूप में हुई। संजय दो दिन पहले वीरवार शाम घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा।
हमीदा पुलिस चौकी को शुक्रवार सुबह रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। चौकी पुलिस ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। तलाशी के दौरान मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसकी दोनों टांगें कटी हुई थीं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और परिस्थितियां और स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि संजय रेलवे लाइन के पास था और रात के समय ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर के बाद उसके पुल के नीचे झाड़ियों में गिरने की संभावना है। पुलिस अब संजय के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। उसके मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed