फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of man missing for three days found in canal

Yamuna Nagar News: नहर से मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Body of man missing for three days found in canal
शहर पुलिस ने हमीदा हेड के पास से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया है। सूचना पर हमीदा चौकी टीम ने मौका किया। जांच में मृतक की पहचान जगाधरी की शंकर पुरी कॉलोनी निवासी कमल कुमार के रूप में हुई। कमल की गाल पर कैंसर था। लंबे समय से इस बीमारी से वह परेशान था। छह सितंबर की रात से वह लापता था। उसका शव मिलने की सूचना पर अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज रजत टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार कमल ने कैंसर बीमारी से परेशान होकर नहर में छलांग लगाकर जान दी है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


शंकरपुरी कॉलोनी निवासी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 15 साल पहले शंकरपुरी कॉलोनी निवासी कमल से हुई थी। उसका पति मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में काम करता था। छह सितंबर को उसका पति शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्टरी से घर आया था। इसके बाद वह घर के पीछे वाले प्लाट में अपने दोस्तों के साथ नौ बजे तक बैठा रहा, लेकिन घर नहीं आया। सात सितंबर की सुबह भी वह घर नहीं पहुंचा। उन्हें लगा कि उसका पति फैक्टरी चला गया होगा। लेकिन कुछ देर बाद फैक्टरी से उनके पास जानकार का फोन आया कि कमल आज फैक्टरी नहीं आया। उसके पति के पास कोई फोन भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने पति की तलाश शुरू की। महिला ने बताया कि उसका पति को गाल का कैंसर है। इसी बीमारी से उसका पति परेशान रहता था। मामले में शनिवार सुबह की सेक्टर 17 थाना के अंतर्गत अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने उसके लापता होने का केस दर्ज किया था। इसके बाद शनिवार दोपहर बाद उसका शव हमीदा हेड के पास से बरामद किया गया। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज रजत का कहना है कि मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed