फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bmw car fall in river

पिता ने जगुआर लेकर नहीं दी तो बेटे ने नहर में बहा दी बीएमडब्लयू कार, विडियो वायरल

Sat, 10 Aug 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bmw car fall in river
दादूपुर हेड के पास एक युवक ने अपनी लक्जरी बीएमडब्ल्यू कार को नहर में बहा दिया। दरअसल उसने अपने पिता से जगुआर कार की डिमांड की थी, लेकिन जमींदार पिता ने मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद बेटा गुस्से में आ गया और कार को नहर किनारे खड़ा कर रिमोट से चला दिया। कार बहते हुए नहर के बीच में बने टापू पर अटक गई। आसपास से निकल रहे राहगीरों ने शोर मचाया तो युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि कार उसने खुद बहाई है। इस पूरे घटनाक्रम का एक विडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार काफी दूर तक नहर बहती हुई पानी के बीच में जाकर फंस गई। यह विडियो शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया और कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

आठ घंटे बाद कार बाहर निकाली
पुलिस ने गोताखोर टीम को बुलाया। गोताखोर टीम ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। युवक का कहना है अपनी मर्जी से नहर में कार गिराई है। मुकारबपुर निवासी ललित ने बताया कि उसका भाई आकाश सुबह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। उसके थोड़ी देर बाद उनको सूचना मिली कि उसके भाई की कार दादुपुर हेड पर नहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पानी में पड़ी है। उसने बताया कि इस बीएमडब्लयू कार को दो महीने पहले ही खरीदा था और उसके भाई आकाश के पास थी।
विज्ञापन

नहर में कार गिरने की सूचना पर भीड़ पहुंची
नहर मे कार गिरने की बात क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। सुबह के समय तो सूचना यह थी कि कार में तीन युवक सवार थे जो कि नहर में गिर गये। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी देशराज, एसएचओ थाना छछरौली मुकेश, एसएचओ थाना बुडिया पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। गोताखोर टीम ने किश्ती की मदद से कार के पास पहुंची तो उन्हें कार में कोई व्यक्ति दिखाई नही दिया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली मुकेश का कहना है कि कार मालिक का बयान है कि कार गिराने का वह खुद जिम्मेवार है। वह उसकी पर्सनल वाहन है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed