फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Blood bank will get new building, will shift to district hospital

Yamuna Nagar News: ब्लड बैंक को मिलेगा नया भवन, जिला अस्पताल में होगा शिफ्ट

Sun, 06 Aug 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Blood bank will get new building, will shift to district hospital
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक को जल्द ही नया भवन मिलेगा। ट्रामा सेंटर में चल रहे ब्लड बैंक को अब मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल के नए भवन में तैयारी जोरों पर चल रही है। भवन में ब्लड बैंक की जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक ब्लड बैंक अपने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने अस्पताल में की जा रही तैयारी का जायजा लेते हुए काम जल्द खत्म करने को कहा है। ब्लड बैंक फिलहाल ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर चल रहा है। यहां ब्लड बैंक के लिए जगह काफी कम है। रोजाना ब्लड बैंक में लोग रक्तदान करने के लिए आते रहते हैं। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित होते रहते हैं। जिनमें एक साथ काफी लोग रक्तदान के लिए आते रहते हैं। इसलिए यहां काफी भीड़ हो जाती है। लोगों को रोकने के लिए कई बार तो ब्लड बैंक के दरवाजे पर टेबल लगाकर रास्ता रोकना पड़ता है। दूसरा प्रथम तल पर होने के कारण जरूरतमंद लोग काफी परेशान रहते हैं। उन्हें सीढि़यां चढ़ते हुए ऊपर जाना पड़ता है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भी रेडक्रॉस की टीम अक्सर रक्तदान शिविर लगाती रहती है। जिसमें एकत्र हुए रक्त को प्रथम तल तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यह रक्त बड़े बॉक्स में होता है जिन्हें फ्रिज में रखना पड़ता है। इन सभी परेशानी और जरूरतों को देखते हुए जिला अस्पताल के ब्लॉक-ए में ग्राउंड फ्लोर पर जगह चयनित की गई है। यहां पर ट्रामा सेंटर से कई गुणा ज्यादा जगह है। भवन भी नया है और सेंट्रल एसी लगा होने से पूरी तरह से वातानुकूलित है। ब्लड बैंक शिफ्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्टेट ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

जल्द शिफ्ट कर देंगे ब्लड बैंक : दिव्या मंगला
मुकंद लाल जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि ब्लड बैंक को ट्रामा सेंटर से जल्द ही जिला अस्पताल में शिफ्ट कर देंगे। इसके लिए स्टेट ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखा है। स्टेट से सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर को भी पत्र जा चुका है। वहां से अनुमति मिलते ही ब्लड बैंक शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article