फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   blockade on higway

किसानों को रोकने को हाईवे और कच्चे रास्तों पर नाकाबंदी, चौकसी बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
blockade on higway
blockade on higway - फोटो : Yamuna Nagar
दिल्ली में होेने वाले किसान आंदोलन को लेकर किसानों और पुलिस में मैं डाल डाल तू पात पात की स्थिति बन गई है। जहां पुलिस किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए हर प्रयास कर रही है। वहीं किसान दिल्ली पहुंचने के लिए कई तरह की रणनीति बना रहे हैं। आंदोलन को लेकर किसानों ने दस से ज्यादा योजनाएं तैयार कर कई दल तैयार किए हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर किसानों को रोकने की योजना बनाई है। जबकि किसान कई दलों में बट गए हैं, ताकि वे दिल्ली पहुंच सके। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली सहित पड़ौसी राज्यों की तरफ कूच कर चुके हैं। जबकि पुलिस उन्हें यहां रोकने की योजना बनाकर नाका लगाए बैठी है। आंदोलन को लेकर किसान नेताओं ने दिनभर चोरी छिपे बैठकें की और किसानों को रणनीति बताई। बैठक में शीर्ष कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को ही शामिल किया गया, ताकि समय से पहले यह किसी को इसका पता न चल सके। इसके कई किसान संगठनों के पदाधिकारी भूमि गत हो गए हैं। जबकि उनके करीब किसान और उनके बीच कड़ी का काम कर सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि वे हर हाल में दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस जितने भी नाके लगा ले, वे चकमा देकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने दिल्ली पहुंचने के लिए दस से ज्यादा योजनाएं तैयार की है। परिस्थितियों के अनुसार उनका प्रयोग किया जाएगा। इन योजनाओं को बैकअप के लिए रखा गया है। एक रणनीति किसानों की यह भी है कि वे शादी का बहाना लेकर जाएंगे। जिसके तहत कार में चार से पांच व्यक्ति रवाना होंगे। गाड़ी पर शादी बारात का पर्चा लगा होगा। चूंकि इन दिनों शादियां बहुत हैं, केवल जिले में ही करीब चार सौ ज्याद शादियां हैं। ऐसे में पुलिस को बारात रूकवाना भारी भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

किसानों की रणनीति के अनुसार किसी भी दो पहिया व चौपहिया वाहन पर झंडा नहीं लगाया जाएगा। यह भी पुलिस को चकमा देने के लिए किया जा रहा है। अखिल भारतीय किसान संघ के जिला सचिव विजयपाल ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए किसान झंडा लपेट कर जेब में रख ले जाएंगे। झंडा होने से वाहन रोके जाएंगे, इसलिए इस बार दिल्ली पहुंचने से पहले झंडा नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन से दो दिन पहले ही किसान नेताओं को हिरासत में लेने के बाद संगठनों में हड़कंप हैं। इससे पहले भी पुलिस ने इसी तरह रातों रात कई किसान व आढ़ती नेताओं को घर से हिरासत में ले लिया था। ऐसे में कई किसान संगठनों के नेता भूमिगत हो गए हैं। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) जिला प्रधान संजू गुदियाना भूमिगत हो गए और उनका मोबाइल भी स्विचऑफ है। इसी तरह अखिल भारतीय किसान संघ के नेता भी भूमिगत हो निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed