फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Block committee chairman accused of embezzlement

Yamuna Nagar News: ब्लाॅक समिति के चेयरमैन पर गबन का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Block committee chairman accused of embezzlement
एसडीएम कार्यालय छछरौली के बाहर मौजूद ​​​शिकायतकर्ता मेनका देवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली ब्लॉक समिति सदस्य ने ब्लॉक समिति चेयरमैन पर ब्लॉक समिति फंड में भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपए का गबन करने का आरोप लगाया है। ब्लाॅक समिति सदस्य की ओर से सीएम विंडो, जिला उपायुक्त, पंचायत डायरेक्टर व विजिलेंस को जांच कर कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई है।
ब्लाक समिति सदस्य वार्ड नंबर 14 से सदस्य मेनका देवी ने ब्लॉक समिति चेयरमैन छछरौली पर आरोप लगाए हैं कि ब्लॉक समिति फंड में जमकर गोलमाल हुआ है। मेनका देवी का आरोप है उसने ब्लाॅक समिति छछरौली द्वारा सभी ब्लाॅक समिति वार्डों में विकास कार्यों के लिए जो फंड खर्च हुए दिखाए गए हैं असल में अधिकांश कार्य मौके पर हुए ही नहीं है। आरोप है इस गोलमाल का खुलासा बीडीपीओ छछरौली कार्यालय की ओर से दी गई आरटीआई में हुआ है।
विज्ञापन

मेनका ने बताया कि उन्होंने बीडीपीओ छछरौली के माध्यम से ब्लॉक समिति से सभी वार्डों में कितने विकास कार्य कितनी लागत से कराए गए हैं। किस एजेंसी ने कार्य किए हैं। इन सभी बिंदुओं पर आरटीआई मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेनका कहना है आरटीआई में खंड छछरौली के गांव भूलखेड़ी के सरकारी स्कूल में वाटर रिसोर्सेज सिस्टम लगा हुआ दर्शाया गया है।
मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कोई भी वाटर रिसोर्सेज सिस्टम लगा नहीं पाया गया है। इसी तरह दी गई आरटीआई में खंड छछरौली के गांव जाटोंवाला के श्मशान घाट में लाखों की लागत से शेड का निर्माण द्वारा गया है। वहीं गांव में श्मशान घाट ही नहीं है। ब्लाॅक समिति सदस्य मेनका का कहना है ब्लाॅक समिति छछरौली के खाते से इस तरह करोड़ों का लेन-देन हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए ओर इसमें मिलीभगत करने वाले अधिकारियों चेयरमैन जो भी शामिल हो उन सभी पर कार्रवाई हो ओर ब्लाॅक समिति छछरौली से गलत तरीके से एजेंसी ठेकेदारों को जो पेमेंट की गई है उसकी रिकवरी होनी चाहिए ताकि जनता का पैसा जनता के कामों में लग सकें।
मामले में अभी जांच चल रही : बीडीपीओ

बीडीपीओ छछरौली कार्तिक चौहान ने बताया कि ब्लॉक समिति सदस्य वार्ड नंबर 14 मेनका देवी ने ब्लाॅक समिति छछरौली द्वारा कराए गए कार्यों की आरटीआई मांगी थी। वह उन्हें दे दी गई है। इसी संबंध में जिला उपायुक्त व उच्चाधिकारियों को मेनका की तरफ से शिकायत की गई थी। जांच एसडीएम छछरौली को दी गई है। अभी जांच जारी है। ब्लाक समिति चेयरमैन को दस दिन का समय दिया गया है। दस दिन में वह अपने कागजात लेकर दोबारा एसडीएम के समक्ष पेश होंगे।


लगाए गए सभी आरोप निराधार : राजकुमार

ब्लाॅक समिति चेयरमैन छछरौली राजकुमार का कहना है कि मेनका देवी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। पेमेंट सिर्फ उन ठेकेदारों को दो गई है जिन्होंने काम किया है। मेनका देवी पर्सनल अपने अकाउंट में पेमेंट डालने को बोलती है जो नियमों के विरुद्ध है। इसलिए वह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed