{"_id":"621003a96850b104e92316a9","slug":"blacklist-the-agency-and-contractor-who-do-not-complete-the-work-in-the-stipulated-time-yamuna-nagar-news-knl99410692","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में काम पूरा न करने वाली एजेंसी व ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में काम पूरा न करने वाली एजेंसी व ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम मेयर मदन चौहान ने अभियंता शाखा के अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों व लंबित कामों के बारे में चर्चा की। इस दौरान सभी कनिष्ठ अभियंताओं से उनके वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। मेयर चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्माणाधीन विकास कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। वहीं वर्क ऑर्डर होने पर काम शुरू न करने और निर्धारित समय पर विकास कार्य पूरा न करने वाली एजेंसी व ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मेयर ने अभियंता शाखा के हर कनिष्ठ अभियंता से उनके वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। कितने प्रतिशत कार्य किया गया और कितने समय में वह कार्य पूरा किया जाएगा, इसकी जानकारी ली। वहीं टेंडर लगने के बाद जो कार्य शुरू नहीं किए गए, उनके शुरू न होने के कारण पूछे गए। जिन कार्यों के शुरू होने में कोई रुकावट नहीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में अभियंता शाखा के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों के निर्माण में आ रही रुकावटों व एनओसी लेने के बारे में जानकारी ली गई।
उन्होंने निर्धारित समय में पूरा न करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी कर काम पूरा न करने का कारण पूछने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर एजेंसी और ठेकेदारों के बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए। मेयर चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो एजेंसी व ठेकेदार वर्क अलॉट होने के बाद भी काम शुरू नहीं करते व निर्धारित समय अवधि में काम पूरा नहीं करते, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। जिन वार्डों में अभी तक गलियां कच्ची है या वे क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उनके जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करके उनका टेंडर लगाकर निर्माण करवाया जाए। सभी अधिकारी अपने वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित विजिट करें और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इस दौरान कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान, कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय, कनिष्ठ अभियंता जयभगवान, मनीष कुमार, अरविंद्र, अजय, मोनी सैनी, विकास सब्बरवाल, गगन, पंकज कांबोज, राजकुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।