फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   black out in eleven colonies

ग्यारह कॉलोनियों में बिजली ने रुलाया

Tue, 17 Sep 2013 12:30 AM IST
यमुनानगर।
यमुनानगर। Updated Tue, 17 Sep 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
black out in eleven colonies
सोमवार शाम को 5 बजकर 05 मिनट से लेकर 6 बजकर 30 मिनट तक शहर का समता योग व मुखर्जी पार्क फीडर बंद रहा। जिस कारण शहर की 11 कॉलोनियों में बत्ती गुल रहीस वहीं रविवार रात और सोमवार को दिन में शहर के पांच फीडर ब्रेक डाउन हुए।
विज्ञापन


इस कारण शहर की 30 से ज्यादा कॉलोनियों में एक से सवा घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम को मेंटेनेंस के लिहाज से समता योग और मुखर्जी पार्क फीडर को बंद करवाया गया। इस कारण गौरी शंकर कॉलोनी, पुराना बिलासपुर रोड, गुलाब पार्क, मुखर्जी पार्क व आसपास की 11 कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


 शाम को करीब डेढ़ घंटे तक बिलजी गुल की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार रात को 8 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक बुड़िया फीडर ब्रेक डाउन रहा। जबकि 8 बजकर 45 मिनट से लेकर 9 बजकर 50 मिनट तक केसर नगर फीडर तथा 8 बजकर 45 मिनट से लेकर करीब 10 बजकर तक द्वारकापुरी फीडर ब्रेक डाउन रहा। सोमवार को समता योग फीडर 11 बजकर 30 मिनट से लेकर 12 बजकर 05 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा, जबकि नरेंद्रा फीडर 11 बजकर 30 मिनट से लेकर 12 बजकर 05 मिनट तक, 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 55 मिनट तक तथा 2 बजकर 40 मिनट से लेकर 3 बजकर 05 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटेनेंस कार्य के लिए परमिट लेने की वजह से द्वारकापुरी फीडर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 10 मिनट तक तथा बुड़िया फीडर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 55 मिनट तक बंद रहा।


उपकरण खराब होने का रहता है डर
सोमवार को करीब आधा दर्जन फीडर ब्रेक डाउन होने व परमिट की वजह से फीडर बंद रहने से शहर की 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली की आंखमिचौली रही। इस कारण लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नरेंद्रा चौक फीडर की बार-बार बिजली गुल रहने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी गौरी शंकर कॉलोनी, हनुमान गेट, मुखर्जी पार्क व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ी। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बार बार बिजली की आंखमिचौली की वजह से उनके उपकरण खराब होने का डर बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed