{"_id":"6a4d5c0dd40507891608d701","slug":"bku-locks-pnb-branch-people-inconvenienced-as-work-comes-to-a-halt-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159097-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भाकियू ने पीएनबी शाखा पर लगाया ताला, काम नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भाकियू ने पीएनबी शाखा पर लगाया ताला, काम नहीं होने से लोग परेशान
Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी के मुख्य गेट पर ताला लगाते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भारतीय किसान यूनियन का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते बैंक का पूरा कामकाज ठप रहा। बैंक में लेनदेन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा।
किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक जम्मू कॉलोनी निवासी 77 वर्षीय किसान मोहन सिंह के होम लोन का मानवीय आधार पर समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नौ जुलाई को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने भी धरने में शामिल होने की बात कही है।वहीं किसानों ने उसी दिन सड़क भी जाम करने की चेतावनी दी है।
धरने के कारण बैंक के बाहर पूरे दिन लोगों की आवाजाही लगी रही। ताला लगा होने की वजह से लोगों को लौटना पड़ा। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, हरपाल सुढैल, महेंद्र कंबोज चमरौड़ी, यादविंद्र कंबोज, अमृतपाल और दीपराणा ने बताया कि जम्मू कॉलोनी निवासी 77 वर्षीय किसान मोहन सिंह के बेटे रणजीत सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 10 लाख रुपये का होम लोन लिया था।
विज्ञापन
रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। मोहन सिंह के दोनों बेटों का निधन हो चुका है और परिवार के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं बचा है। किसानों का कहना है कि परिवार अब तक करीब साढ़े चार लाख रुपये बैंक में जमा करा चुका है, लेकिन शेष राशि चुकाने की स्थिति में नहीं है।
इसके बावजूद बैंक लगातार रिकवरी का दबाव बना रहा है और प्लॉट की नीलामी के लिए नोटिस चस्पा दिए गए हैं। मंगलवार को इस प्लॉट की ऑनलाइन नीलामी भी होनी थी। किसानों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के बजाय कार्रवाई कर रहा है।
भाकियू नेताओं ने बताया कि इस मामले को लेकर वे करनाल स्थित बैंक अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैंक प्रबंधन ने लोन का मानवीय आधार पर सेटलमेंट नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं मोहन लाल के प्लॉट पर किसानों ने भाकियू के झंडे लगाते हुए नोटिस चस्पा दिया कि यह प्लॉट उनके कब्जे में है।