फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP worker killed in ground dispute, people accused of community specific

जमीनी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP worker killed in ground dispute, people accused of community specific
BJP worker killed in ground dispute, people accused of community specific - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर/रादौर। गांव नाहरपुर में वीरवार को भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे व ईंटें चलीं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता नाहरपुर निवासी पंडित केदारनाथ (70) की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा संजीव व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के समय वह अपने मकान के सामने खाली जगह में ईंटें बिछवा रहा था। हत्यारोपी विशेष समुदाय से हैं। शांति बनाए रखने के लिए एसपी ने गांव में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं घटना का पता लगते ही विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव नाहरपुर निवासी पंडित केदारनाथ (70) ने लगभग 25 वर्ष पहले गांव के जमील खान से लगभग दो मरले भूमि खरीदी थी। वीरवार को केदारनाथ ने जमीन पर ईंटें बिछवाकर निर्माण कार्य करवा रहे थे। लगभग 11 बजे गांव के भूगन, इलताफ, यूनुस अली, इलियास आदि ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए इस जमीन को अपनी बताया। जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में वृद्ध केदारनाथ बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। जबकि उसके भतीजे संजीव को भी चोट आई। केदारनाथ के नीचे गिरते ही आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल नाहरपुर में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर रेफर किया गया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया। झगड़े में मृतक वृद्ध केदारनाथ का भतीजा संजय व दूसरे पक्ष का भगुन घायल हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वृद्ध की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

हत्या के बाद गांव में पुलिस बल तैनात
पंडित केदारनाथ की हत्या के आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। जिसके चलते गांव में तनाव को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल व डीएसपी रजत गुलिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी परिजनों से मिले। उन्होंने भी परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों में विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में 17 दिन में दूसरी हत्या
नाहरपुर में वीरवार को भूमि विवाद के चलते वृद्ध केदारनाथ की हत्या कर दी गई है। मामले में आरोपी बनाए गए लोग अभी फरार हैं। जठलाना थाना क्षेत्र में 17 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 23 फरवरी की शाम को गांव पोटली में अंकित श्योराण की 10 से अधिक युवकों ने रंजिशन डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अभी सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार है।

नाहरपुर में भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में वृद्ध की मौत होने पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में 10 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- धर्मपाल, प्रभारी, थाना जठलाना।

BJP worker killed in ground dispute, people accused of community specific

BJP worker killed in ground dispute, people accused of community specific- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed