फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP rally will be held on 29th in Jagadhri grain market

Yamuna Nagar News: जगाधरी अनाज मंडी में 29 को होगी भाजपा की रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP rally will be held on 29th in Jagadhri grain market
जगाधरी। भाजपा महासपंर्क अभियान के तहत जगाधरी अनाज मंडी में 29 जून को रैली होगी। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। रैली को लेकर भाजपाई तैयारी में जुटे हैं। रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां तक जापानी हैंगर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन मंच पर चुनिंदा पदाधिकारी ही उपस्थित रहें, इसको लेकर मंच के आगे हिस्से को तोड़ कर छोटा कर दिया गया। उधर रैली को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय यमुना कमल में बैठक हुई। इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमच के अलावा मेयर मदन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा की यह भारत गौरवशाली रैली सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र व हरियाणा में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा से लोकसभा की सभी 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने कहा कि रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम जनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, अंबाला जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, देवेंद्र चावला, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed