फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP mla brother die to corona

भाजपा विधायक के भाई की कोरोना से मौत, मेदांता में भर्ती था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP mla brother die to corona
फोटो-22
विज्ञापन

भाजपा विधायक के छोटे भाई सहित कोरोना से दो की मौत
28 नये संक्रमित केस मिले, इतने ही ठीक होकर लौटे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के छोटे भाई सहित कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। विधायक के भाई राधेश्याम अरोड़ा का इलाज एक माह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक कोरोना से 135 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 28 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जिले में अब तक 4677 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि अब तक 4311 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि को विधायक के भाई की तबीयत अधिक खराब होने लगी। चिकित्सकों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उनकी शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को उनका शव यमुनानगर लाया गया। नगर निगम कर्मचारियों ने शव का अंतिम संस्कार कराया। वहीं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर एवं भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता विधायक के घर पहुंचे और उनके भाई की आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, विभोर पहुजा, नीरज गुप्ता, अनिल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं हनुमान गेट जगाधरी निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोनो से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को कुछ दिन पूर्व बुखार आया था। जिस कारण टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया। शव का संस्कार नगर निगम कर्मचारियों ने किया।
1653 रिपोर्ट हैं लंबित
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 277 एक्टिव केस हैं। 136 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। 52 एक्टिव केस दूसरे राज्यों व जिलों के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 489 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 89,458 सैंपल लिए गए है। जिसमें से 83,182 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1653 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आशा वर्कर्स द्वारा चार चरणों में आठ लाख 19 हजार 697 लोगों का घर घर जाकर सर्वे किया। जबकि मोबाइल हैल्थ टीम के द्वारा 2,00,587 लोगों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
47 वर्षीय पुरुष मेन बाजार, 37 वर्षीय पुरुष बिलासपुर, 54 वर्षीय महिला नानक नागर फर्कपुर, 19 वर्षीय युवती गांव मछरौली, 45 वर्षीय पुरुष सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी, 65 वर्षीय महिला कच्चा किला साढौरा, 36 वर्षीय पुरुष विष्णु गार्डन, 74 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 36 वर्षीय पुरुष गांव थाना छप्पर, 45 वर्षीय महिला जयधर, 36 वर्षीय महिला टोपरा कलां, 52 वर्षीय पुरुष दसौरा, 25 वर्षीय पुरुष शादीपुर, 25 वर्षीय महिला महमुदपुर, 35 वर्षीय महिला मुस्मिबल, 45 वर्षीय पुरुष विष्णु गार्डन, 30 वर्षीय पुरुष फर्कपुर, 14 वर्षीय लड़का विष्णु दास कालोनी, 66 वर्षीय पुरुष रामनगर, 24 वर्षीय लड़की गली नंबर 5 आजाद नगर, 40 वर्षीय पुरुष हरीपुरा मोहल्ला जगाधरी, 14 वर्षीय लड़का, 21 वर्षीय लड़की, 39 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय लड़की सभी नहर कालोनी यमुनानगर, 37 वर्षीय कान्हाडी कलां व 55 वर्षीय महिला मधु कॉलोनी चिट्टा मंदिर से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed