फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP lost Sadhaura seat despite increasing vote bank

Yamuna Nagar News: साढौरा सीट पर वोट बैंक बढ़ने के बाद भी हार गई भाजपा

Mon, 14 Oct 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
BJP lost Sadhaura seat despite increasing vote bank
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में भाजपा के वोट बैंक में 7.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद भाजपा दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जीत नहीं दिलवा सकी। यहां तक की पार्टी को कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर की सीट भी गंवानी पड़ी। सबसे बड़ा उलटफेर तो साढौरा विधानसभा सीट पर देखने को मिला जहां भाजपा का वोट बैंक बढ़ा तो जरूर लेकिन यहां से प्रत्याशी बलवंत सिंह 1699 वोट से हार गए।
यहां कांग्रेस का वोट बैंक 2019 में हुए चुनाव के मुकाबले 6.97 प्रतिशत तक घट गया। फिर भी कांग्रेस की मौजूदा विधायक रेनू बाला लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रही। वोट के मामले में साढौरा में सबसे ज्यादा फायदा बहुजन समाज पार्टी को हुआ। यहां बसपा का वोट बैंक दोगुना हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को चारों विधानसभा सीटों पर कुल 149.82 प्रतिशत वोट मिले थे। अब 2024 में चारों सीटों पर भाजपा को 157.68 प्रतिशत वोट मिले। पार्टी के वोट बैंक में 7.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साढौरा विधानसभा में भाजपा का वोट बैंक 2.4 प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का वोट 6.97 प्रतिशत घटा फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला ने यहां से जीत दर्ज कर ली। आरक्षित सीट होने के बावजूद पहली बार बसपा को साढौरा में मजबूत प्रत्याशी मिला। इससे बसपा का वोट 14.99 प्रतिशत बढ़कर अब 30.72 प्रतिशत हो गया है। जगाधरी विधानसभा में भाजपा व बसपा दोनों को ही नुकसान उठाना पड़ा।
यहां भाजपा के वोट बैंक में 5.81 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। यहां से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे मंत्री कंवरपाल जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। कांग्रेस का वोट यहां 7.54 प्रतिशत बढ़ा और अकरम खान ने जीत दर्ज की। वहीं बसपा के वोट बैंक में 24.59 प्रतिशत की कमी आई। जो अब 28.11 प्रतिशत से घट कर महज 03.52 प्रतिशत ही रह गया है। जबकि जगाधरी विधानसभा एक तरह से बसपा का गढ़ ही रहा है। बसपा जगाधरी से दो व छछरौली से एक बार अपना विधायक बना चुकी है।

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का वोट प्रतिशत 1.60 बढ़ा है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने यहां से 22437 वोट से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त 24.45 प्रतिशत बढ़ा फिर भी प्रत्याशी रमन त्यागी अपनी हार को बचा नहीं पाए। इनेलो के वोट बैंक में 20.06 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।


यहां इनेलो का वोट 42.05 से घट कर 21.99 प्रतिशत रह गया है। रादौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस व भाजपा दोनों के ही वोट बैंक में बढ़त देखने को मिली। यहां भाजपा का वोट 9.67 प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस के वोट में भी 1.3 प्रतिशत की बढ़ाेतरी हुई। यहां बसपा का वोट 5.75 प्रतिशत कम होकर 7.31 प्रतिशत रह गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed