फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP councilor attacked with a rod in Shiv Colony

Yamuna Nagar News: शिव कॉलोनी में भाजपा पार्षद पर रॉड से हमला

Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor attacked with a rod in Shiv Colony
यमुनानगर। नगर निगम के कैंप क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 से भाजपा पार्षद दीक्षित कुमार पर रविवार रात कुछ युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। उनके साथी दीपिश के साथ भी मारपीट कर उसका आईफोन छीनने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पार्षद दीक्षित कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे शिव कॉलोनी निवासी उनके कार्यकर्ता रिशू रोहिला का फोन आया। उसने बताया कि उसके घर के बाहर कुछ युवक रास्ता रोककर खड़े हैं और नशे की हालत में लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूचना पर वह दीपिश और अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद करीब 10 युवक डंडे, बिंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए। पार्षद के अनुसार उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान एक युवक ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed