फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 athletes to showcase their mettle in the state-level competition

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 400 खिलाड़ी

Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
400 athletes to showcase their mettle in the state-level competition
जिला ​​शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही 59वीं वार्षिक राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले को लॉन टेनिस और भारोत्तोलन की प्रतियोगिता करवाने की मेजबानी मिली है। स्पर्धा 11 से 13 सितंबर तक होगी। प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 22 जिलों के 400 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जगाधरी के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। महापौर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, डीसी प्रीति, एडीसी नवीन आहुजा विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लॉन टेनिस की लड़के-लड़कियों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं भारोत्तोलन की सिर्फ लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जगाधरी के राजकीय स्कूल में सुबह आठ बजे होगा। मार्च पास्ट सहित अन्य औपचारिकताएं यहीं पूरी की जाएंगी। प्रतियोगिताएं तेजली खेल परिसर में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजली खेल परिसर के कोर्ट में लड़के-लड़कियों की लॉन टेनिस के मैच अलग-अलग कोर्ट में साथ-साथ करवाए जाएंगे। वहीं, लड़कियों की भारोत्तोलन की प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर के इनडोर मल्टीपर्पज हॉल में करवाई जाएगी। खिलाड़ियों को ठहराने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्कूल में ही बिस्तर सहित प्रबंध किए गए। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी वीरवार शाम को ही पहुंचना शुरू हो गए।

जगाधरी के राजकीय स्कूल में ठहरेंगे खिलाड़ी
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न आयु एवं भारवर्ग में करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने का प्रबंधन शिक्षा विभाग की ओर से किया गया है। विभाग ने खिलाड़ियों के ठहरने का प्रबंधन जगाधरी के राजकीय विद्यालय में किया गया है। इसी स्कूल की दो इमारतों में लड़के और लड़कियों को ठहराया जा रहा है। वहीं ठहराव स्थल से तेजली खेल परिसर तक पहुंचने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों के साथ आए शिक्षकों व कोच को दी गई है। इसका खर्च स्कूलों को पहले ही दिया जा चुका है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूलों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed