फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP and Congress face to face for Zip Chairman, which turn will the elephant take

Yamuna Nagar News: जिप चेयरमैन के लिए भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, किस करवट बैठेगा हाथी!

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress face to face for Zip Chairman, which turn will the elephant take
यमुनानगर। जिला परिषद सदस्यों के परिणाम के बाद चेयरमैन को लेकर जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा के पास जिप के सबसे ज्यादा छह पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस पांच पार्षदों संग ताल ठोक रही है, लेकिन चार जिला पार्षद सदस्यों वाली बसपा का हाथी जिस करवट बैठेगा, चेयरमैन भी उसी का होगा। ऐसे में बसपा पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए दोनों ही ओर से सियासत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में जिला परिषद के 18 सदस्य हैं। ऐसे में चेयरमैन के लिए 10 सदस्यों का समर्थन चाहिए, जो फिलहाल किसी के पास उपलब्ध नहीं है। यहां भाजपा के सिंबल पर छह सदस्य चुनाव जीते हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि यूपी से लगे इस जिले में बसपा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि इनेलो, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि बसपा का हाथी किस करवट बैठता है। कारण कि बिना बसपा सदस्यों के समर्थन के भाजपा और कांग्रेस में से कोई भी अपना चेयरमैन नहीं बना सकता है।
विज्ञापन

तभी तो बसपा से गठजोड़ के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के फोन की घंटियां घनघनाने लगी हैं। यहां तक बसपा को अपनी तरफ करने के लिए बिचौलियों का भी सहारा लिया जा रहा है। इससे उत्साहित बसपा के सदस्य अपना चेयरमैन बनाने का दावा कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि हाथी किस करवट बैठता है और कौन चेयरमैन निर्वाचित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को दावा-खूब मिल रहा समर्थन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का कहना है जिला परिषद का चेयरमैन भाजपा का ही होगा। कांग्रेस को छोड़ बाकी अन्य दलों का समर्थन मिल रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जायेगी। तीन दिसंबर को सभी पार्षदों की शपथ होगी। उधर, आम आदमी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह छिंदा के मुताबिक उनकी पार्टी किसी से कोई गठजोड़ नहीं करेगी।

जिप चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा : गुरमुख सिंह
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह के मुताबिक इस जिप चुनाव में बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम अपना चेयरमैन बनाएंगे। रही बात गठबंधन की वो पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के ऊपर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed