फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bima Sakhi scheme will open employment opportunities for women: Badoli

बीमा सखी योजना से महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर : बड़ौली

Fri, 06 Dec 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bima Sakhi scheme will open employment opportunities for women: Badoli
जगाधरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली वीरवार को यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उसके बाद जिला यमुना कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को दोपहर 12 बजे पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा बीमा सखी योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन

बड़ौली ने किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश व प्रदेश किसानों का है। वे कहीं आ जा सकते हैं। पंजाब के किसान बॉर्डर पर कितने समय से बैठे हैं, किंतु पंजाब सरकार ने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यह पंजाब सरकार की नाकामी है जो वहां के किसानों से बात नहीं करना चाहती है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही किसानों को सम्मान दिया है। किसानों को सम्मान निधि देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन

हरियाणा की नायब सरकार किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। दूसरे राज्यों की सरकार को भी हरियाणा की तरह किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भाजपा सदस्यता अभियान में तीसरे नंबर पर यमुनानगर : बड़ौली
बड़ौली ने यमुनानगर जिला सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आठ नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। अभी तक हरियाणा में 27 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि हमने 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का जो लक्ष्य रखा है उसे हम जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब 10 दिसंबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed