फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youths looted a finance employee

Yamuna Nagar News: बाइक सवार युवकों ने फाइनेंस कर्मी को लूटा

Sat, 22 Jun 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths looted a finance employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सहारनपुर से इंद्री जा रहे फाइनेंस कर्मी को बाइक सवार युवकों ने डंडों से पीटकर उसका बैग लूट लिया। बैग में कुछ नकदी, एटीएम व दस्तावेज थे। बदमाश जाते हएु युवक की बाइक की चाभी भी साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के थाना नकुड़ के गांव सुल्तानपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी के काम से वह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व इंद्री इत्यादि जगह आता-जाता रहता है। देर शाम वह इंद्री से लौट रहा था। जब वह यमुना नदी के पुल पर नगली घाट के पास पहुंचा तो अचानक उसे महसूस हुआ कि उसके पीछे कोई दौड़ रहा है।
विज्ञापन

उसने जैसे ही बाइक चलाते हुए मुड़ कर देखा तो बदमाशों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। पीठ व कमर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह बाइक से भी गिर पड़ा। बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और जाते हुए उसकी बाइक की चाभी ले गए। प्रमोद ने बताया कि बैग में कुछ रुपये, एटीएम व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जठलाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed