फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youth snatched purse from Activa riding girl

एक्टिवा सवार युवती से बाइक सवार युवक ने झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched purse from Activa riding girl
यमुनानगर। दशहरा ग्राउंड के पास बाइक सवार युवक ने एक्टिवा सवार युवती के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में युवती के 12 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। इसकी शिकायत उसने शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी भावना ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर शाम को वह दशहरा ग्राउंड के पास किसी काम से गई थी। जब वह दशहरा ग्राउंड के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसका पर्स छीन लिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। पर्स में करीब 12 हजार रुपये व मोबाइल भी था। इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed