फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youth snatched mobile from a child sitting on a street vendor

Yamuna Nagar News: बाइक सवार युवकों ने रेहड़ी पर बैठे बच्चे से छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched mobile from a child sitting on a street vendor
जगाधरी। शहर के सेक्टर 17 में डिस्पेंसरी के सामने जूस की रेहड़ी पर बैठे बच्चे से रविवार रात बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 17 में डिस्पेंसरी के सामने जूस की रेहड़ी लगाता है। रात को आठ बजे उसका बेटा कुणाल उसके पास रेहड़ी पर आ गया। इस दौरान उसका लड़का उसके पास से मोबाइल लेकर रेहड़ी पर बैठकर देखने लगा। वह भी अपने काम में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक उसके बच्चे से मोबाइल छीन कर भाग गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed