फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding miscreants fired on the son of former councilor, bullets hit in the stomach

पूर्व पार्षद के बेटे पर बाइक सवार दो बदमाशां ने किए ताबड़तोड़ पांच फायर, पेट में लगी दो गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants fired on the son of former councilor, bullets hit in the stomach
यमुनानगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के महासचिव एवं पूर्व पार्षद राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि (34) पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ पांच फायर किए। वारदात शहर के गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। वारदात के समय जानू अपने दोस्त मनप्रीत के साथ परचून की दुकान से सामान लेकर स्कूटी पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान जानू के पेट में दो गोलियां लगी। जिसके बाद वे अपने दोस्त समेत स्कूटी से नीचे गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इसके बाद नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए। मनप्रीत ने घायल दोस्त जानू को आसपास के लोगों की मदद से गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस, सीआईए वन व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक भागते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

चुन्ना भट्टी निवासी पूर्व पार्षद राजिंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उसका बेटा जानू वाल्मीकि फाइनेंस का काम करता है। वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा जानू अपने दोस्त मनप्रीत के साथ स्कूटी पर परचून का सामान लेने के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास गया था। सामान लेकर वे दोनों वापस घर आ रहे थे। जब वे गुरु नानक खालसा से कुछ दूरी पर दशमेश कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा व कंबल ओढ़ा हुआ था। बदमाशों ने बाइक उसके बेटे की स्कूटी के नजदीक लगाकर उसपर ताबड़तोड़ पांच छह फायर कर दिए। जिसमें से दो गोलियां उसके बेटे के दाहिनी साइड पेट में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया, सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली, फोरेंसिक टीम व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed