फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding miscreants fired on police personnel, SI serious

पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पेट व बाजू में गोलियां लगने से एसआई गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants fired on police personnel, SI serious
यमुनानगर/रादौर। बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर भाग रहे दो नकाबपोश बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। गोली पुलिस जिप्सी में बैठे एसआई सतीश कांबोज के पेट और बाजू में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान मौका पाकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में एसआई सतीश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल, डीएसपी रादौर रजत गुलिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। आरोपी दोनों नकाबपोश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि शुक्रवार को छोटाबांस में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर दोपहर लगभग सवा 12 बजे सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज और चालक सतप्रकाश पुलिस की जिप्सी से छोटाबांस गए थे। इस दौरान जब वह वापस थाने में लौट रहे थे तो टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर उन्हें बाइक पर दो नकाबपोश युवक नजर आए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिस पर सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। बाइक पर सवार बदमाशों ने बुबका रोड की ओर बाइक को दौड़ाया। इस पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया, जिसके बाद बाइक सवार बदमाश रादौरी रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने उनका रादौरी रोड पर भी पीछा किया। इस दौरान गोदामों के पास चलती जिप्सी से सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की। तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने सब इंस्पेक्टर सतीश पर देसी कट्टे से दो गोलियां दाग दी, जो सतीश के पेट और बाजू में लगी। गोलियां लगने से सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार लहूलुहान हो गए। सहकर्मी सतप्रकाश ने गंभीर हालत में सतीश को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस पर गोलियां चलाने के बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की गई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मामले में दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल पुलिस कर्मी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए समेत कई पुलिस टीमें लगी हुई हैं। दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed