फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding couple killed in collision with dumper

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की गई जान

Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple killed in collision with dumper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। सोम नदी के पुल पर दंपती को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पहचान बलौली के 58 वर्षीय रमेश व 53 वर्षीय कमलेश के तौर पर हुई है। रमेश अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक पर छछरौली सामान लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सोम नदी के पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डपंर ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कमलेश की मौत छछरौली अस्पताल पहुंचते ही और रमेश ने यमुनानगर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक डंपर और बाइक की टक्कर में दंपती की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed