फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riders snatched purse from lecturer going on duty

Yamuna Nagar News: ड्यूटी पर जा रही लेक्चरर से बाइक सवारों ने छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched purse from lecturer going on duty
घर से ड्यूटी के लिए निकली लेक्चरर अनु के साथ स्नेचिंग हो गई। अनु अंसल टाउन की रहने वाली है जब वह गांव रटौली के पास सुशांत सिटी कॉलोनी के लिए पास पहुंची तभी बाइक पर दो युवक और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। हालांकि उसने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वह तेजी से काफी दूर निकल चुके थे। बाद में उसने इसके बारे में अपने परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद फर्कपुर पुलिस में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वह ससौली के सरकारी स्कूल में लेक्चरर है। दो दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी पर चली थी। जब गांव रटौली के पास सुशांत सिटी कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पर मुड़ने लगी तो तभी पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। पर्स में उसका मोबाइल, 3500 रुपए समेत अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed