{"_id":"67ab9fc175b08b005b0519ef","slug":"bike-riders-opened-fire-on-two-youths-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132950-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने की दो युवकों पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने की दो युवकों पर फायरिंग
Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर (यमुनानगर)। छप्पर थाना क्षेत्र के बाल छप्पर गांव के सरकारी स्कूल के बाहर बाइक सवार तीन आरोपियों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली युवकों के नजदीक से होती हुई स्कूल के गेट के साथ दीवार में जा लगी। गनीमत रही कि उस समय स्कूल के विद्यार्थी कक्षाओं में थे।
फायरिंग के बाद तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। फायरिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार वालिया फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मौके से पुलिस को एक गोली व खोल बरामद हुआ है। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाल छप्पर निवासी गुरप्रीत और बलराम मंगलवार सुबह 11 बजे बाइक पर मंधार अड्डे पर जा रहे थे। जब वे दोनों गांव के स्कूल के पास पहुंचे तो गांव मंधार की तरफ से बाइक पर सवार होकर तीन आरोपी आए। तीनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था। स्कूल के गेट के पास तीनों में से एक युवक ने बाइक सवार गुरप्रीत व बलराम पर गोली चला दी।
विज्ञापन
दोनों युवक नीचे झुक गए और गोली उनके नजदीक से होती हुई स्कूल की दीवार से जा टकराई। ऐसे में दोनों युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गए। लेकिन गोली से स्कूल की दीवार में छेद हो गया। फायरिंग के बाद तीनों युवक भाग निकले। आरोपियों की बाइक पर नंबर भी नहीं था। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे। गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल के टीचर व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार, अपराध शाखा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने जांच कर मौके से गोली का खोल व दीवार में लगी गोली बरामद की। जिन युवकों पर फायरिंग हुई, वारदात के बाद उन्हें अपराध शाखा की टीम अपने साथ ले गई। जिस वक्त गोली चली उससे कुछ देर बाद वहां से गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं की शोभायात्रा निकली थी।
प्रत्यक्षदर्शी बोला, गोली चलाकर भागे युवक
प्रत्यक्षदर्शी गुरचरण ने बताया कि उनकी गांव के अड्डे पर दुकान है। जब फायरिंग हुई जब वह दुकान के बाहर बैठकर धूप सेक रहे थे। तभी उन्हें गोली की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें सोचा कि किसी वाहन के टायर में पंक्चर हुआ होगा, लेकिन जब स्कूल के पास देखा तो पता चला कि गोली चली है। गांव के दो युवक मौके पर खड़े हुए थे। उन्हीं पर गोली चलाई गई थी।
बाल छप्पर गांव में स्कूल के बाहर फायरिंग की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें एक गोली व खोल बरामद हुआ है। किसी को गोली नहीं लगी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी टीमें दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - प्रमोदी कुमार, प्रभारी थाना छप्पर।