फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riders beat up father and daughter

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने पिता और पुत्री को पीटा

Mon, 19 Aug 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up father and daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा में जा रही युवती व उसके पिता से मारपीट की। वहीं शिव मंदिर कैंप के पास 10-12 लड़कों ने एक युवक को पीट दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंद्रा आवास काॅलोनी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ ई-रिक्शा में प्यारा चौक से अपने घर जा रही थी। जब रामपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने ई रिक्शा के पास आकर पिता व उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने ई-रिक्शा रुकवा कर पिता के साथ मारपीट की और धमकी दी कि जब मिल्ट्री वाले साइड मांगे तो साइड में हो जाना, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में शिव मंदिर कैंप के नजदीक रहने वाले अंश ने बताया कि 15 अगस्त की शाम वह अपना काम खत्म कर घर जा रहा है। तभी रास्ते में 10-12 लड़के खड़े थे। उनमें से एक लड़के अंशुल ने उसे गाली दी। इस उनमें बहस हो गई। आरोपियों ने लोहे की राॅड़ से उसके सिर पर हमला कर दिया। आरोपी अंशुल, लक्की, राघव, राज, आयुष, रमन, विशाल व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गया था। उसे नहीं पता कि उसे किसने अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल में उसे पता चला कि उसके गले से चांदी की एक चैन गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed