फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider trapped under car after collision, dies

Yamuna Nagar News: टक्कर के बाद कार के नीचे फंसा बाइक सवार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider trapped under car after collision, dies
दादूपुर के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कार के नीचे फंस गया। आरोपी चालक कार से बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक अपनी कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा माजरा निवासी धर्मदेव ने बताया कि उसका पिता 65 वर्षीय पहलदास बुधवार दोपहर बाइक पर बिलासपुर में आयोजित एक रस्म क्रिया में जा रहा था। जब वह दादूपुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और कार के नीचे फंस गए। कार चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। हादसे में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान वह भी दादुपुर हैड के पास पीर की मजार पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। उसने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। उसने अपने पिता को लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed