{"_id":"67bcbfbf62d97975fd072c29","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-wife-and-son-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133655-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटा घायल
Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कालाआंब मार्ग पर महमदपुर गांव के अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती व उनका बेटा घायल हो गए। दंपती की पहचान यूपी के जिला मिर्जापुर के रोहताश व रजनी के तौर पर हुई। उन्हें उपचार के लिए यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रोहताश की मौत हो गई। रजनी व उसके बेटे का उपचार जारी है।
रजनी के चचेरे भाई रठाली गांव निवासी अनिल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरु की है। अनिल ने बताया कि उनके परिवार के लड़के की शादी में भाग लेने के लिए रोहताश व रजनी अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर रठाली आ रहे थे।
इसी दौरान महमदपुर के अड्डे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहताश, रजनी व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन कार चालक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया।