फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to car collision, two injured in other accidents, Yamunanagar

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अन्य हादसों में दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, two injured in other accidents, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कूलपुर सारन रोड पर गांव सारन के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाकड़ निवासी सोनी के रूप में हुई। वहीं, अन्य दो हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिए हैं।
अंबाला के गांव मिर्जापुर काठ निवासी जसविंद्र सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बाइक पर निजी कार्य से कूलपुर सारन रोड से जगाधरी जा रहा था। जब वह गांव सारन के नजदीक पहुंचा तो उसी समय थाना छप्पर की तरफ से एक बलेनो कार आई। आरोप है कि आरोपी कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके आगे चल रहे एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव लाक्कड़ निवासी 35 वर्षीय सोनी कुमार के रूप में हुई। सोनी किसी काम से अपनी बाइक पर सारन गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सूरजन सिंह का कहना है कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेड़ी लक्खा सिंह के समीप एक बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अन्य बाइक सवार नाथीराम को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव अंटावा निवासी गोवर्धन नाथ ने बताया कि उसका भाई नाथीराम शाम के समय खेड़ी लक्खा सिंह गुरुद्वारा के पास से गुजर रहा था। तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, गांव जलालपुर निवासी आकाश ने थाना सदर पुलिस को बताया कि उसका भाई बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपित कार चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed