फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by a pickup in dense fog

Yamuna Nagar News: घने कोहरे में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a pickup in dense fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। घने कोहरे के कारण पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त बच गया। मृतक अपने दोस्त के साथ बाइक से नारायणगढ़ जाने के लिए निकला था। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के खिजरी गांव निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार शनिवार की सुबह अपने दोस्त के साथ घर से नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। मिर्जापुर गांव के पास घना कोहरा होने के कारण बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। हादसा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में होने के कारण प्रतापनगर पुलिस ने नारायणगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद नारायणगढ़ पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन रोहित की शादी की तैयारी में जुटे थे। शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी। थाना प्रभारी प्रतापनगर का कहना है कि मामला नारायणगढ़ थाने का है, इसलिए वहां की पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed