{"_id":"6091aa228ebc3edca21d199d","slug":"bike-collided-with-tree-uncontrolled-after-hitting-from-behind-couple-s-death-woman-s-leg-broken-yamuna-nagar-news-knl69056627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे से टक्कर लगने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दंपती की मौत, महिला की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे से टक्कर लगने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दंपती की मौत, महिला की टांग टूटी
विज्ञापन
यमुनानगर/बिलासपुर। बिलासपुर से दवाई लेकर अपने घर साढौरा के हवेली गांव जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतक महिला की मामी की टांग में फैक्चर आ गई। हादसा मंगलवार को साढौरा कपालमोचन रोड पर मछरौली के नजदीक पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई बाइक के पेड़ से टकराने से हुआ। तीनों को अस्पताल में लाया गया। जहां दंपती को मृत घोषित किया गया। जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हवेली निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई भूपिंद्र कुमार (30) कारपेंटर का काम करता था। उसकी करीब आठ साल पहले ही पूजा (28) के साथ शादी हुई थी। उनके पास सात साल की बेटी व चार साल का बेटा है। मंगलवार को उसका भाई भूपिंद्र, उसकी भाभी पूजा रानी, उसकी भाभी पूजा की मामी ठसका निवासी लता रानी बाइक पर सवार होकर दवाई लेने बिलासपुर आए थे। दवाई लेने के बाद वे तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाइक उसका भाई भूपिंद्र चला रहा था, जबकि पीछे उसकी भाभी पूजा व भाभी की मामी लता रानी बैठी थी। जैसे ही वे साढौरा कपालमोचन रोड पर गांव मछरौली के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक बाइक सवार आया। आरोप है कि आरोपी चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पीछे से उसके भाई भूपिंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगते ही उसके भाई की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार उसका भाई, भाभी व लता गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को बिलासपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसकी भाभी पूजा रानी को मृत घोषित किया। जबकि उसके भाई भूपिंद्र व लता रानी की हालत गंभीर देख जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसके भाई भूपिंद्र की भी मौत हो गई। जबकि लता रानी के टांग में फैक्चर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में दीपक की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पहले बाइक पंक्चर होना हादसा की वजह बताया जा रहा था।
पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हादसा हुआ। हादसे में दंपती की मौत हुई है। जबकि मृतका की मामी घायल हुई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
- जोगिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बिलासपुर।