फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike collided with parked truck, youth killed, friend injured, Yamunanagar

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with parked truck, youth killed, friend injured, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर गांव छप्पर के नजदीक सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों दोस्त साहा स्थित फार्मेसी कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पिंजौरा निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अंबाला के साहा स्थित आरएसके फार्मेसी कंपनी में काम करता है। उसके साथ अंबली निवासी चेतन कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था। दोनोें शुक्रवार को नाइट ड्यूटी पर थे। शनिवार भोर पहर करीब ढाई बजे कंपनी से छुट्टी करके वह बाइक पर घर के लिए चले थे। बाइक चेतन चला रहा था। वह उसके पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर छप्पर स्थित संगम ढाबा के पास सड़क के बीच एक ट्रक खड़ा हुआ था। आरोप है कि चालक ने ट्रक के न तो कोई इंडीकेटर जलाए हुए थे, न ही पीछे की लाइट। इसके अलावा चालक ने सड़क पर कोई भी संकेतक नहीं लगा था। कोई संकेतक न होने पर उन्हें सड़क के बीच खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक उससे टकरा गई। ट्रक में टक्कर लगने के कारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चेतन को मृत घोषित कर दिया औरउसे उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed