फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike bike rider killed in collision

बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 22 May 2014 12:25 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 22 May 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike bike rider killed in collision
एनएच-73ए पर जगाधरी के गुप्ता पैलेस के समीप दो बाइकाें की आपस में टक्कर हो गई। आरोपी बाइक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे आसपास के लोग यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, किंतु उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां ले जाए जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी 24 वर्षीय अरुण कुमार मंगलवार को किसी काम से जगाधरी आया था। देर रात जब वह बाइक पर घर वापस लौट रहा था तो गुप्ता पैलेस के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और अरुण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई लेकर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवा दिया। जहां बुधवार को परिजनों के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed