फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bihar

Yamuna Nagar News: बिहार का भोजपुरी गायक निकला साइबर ठग

Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bihar
आरोपी कुंदन। संवाद
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एमडीएच कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी बिहार के जिला नालंदा के गांव हुसैना के रहने वाले हैं और वर्ष 2024 में दर्ज इस मामले में वांछित थे। आरोपी दीपक यादव भोजपुरी गायक है ओर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
तीन दिन की रिमांड के दौरान साइबर क्राइम थाना पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एमडीएच के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से देशभर में ऑनलाइन ठगी का जाल चला रहे थे। आरोपियों ने हल्दीराम, उत्तराखंड टूरिज्म ओर कैंपा जैसे नामी ब्रांड्स के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी वेबसाइट्स को इस तरह डिजाइन करते थे कि वे पूरी तरह असली लगें। आम लोग इन्हें देखकर आसानी से भरोसा कर लेते थे। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूटरशिप, टूर पैकेज और अन्य सेवाओं के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। भुगतान के लिए फर्जी ईमेल आईडी और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे आरोपियों की पहचान छिपी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और पहले भी लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। फिलहाल साइबर पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी कुंदन फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
वह नामी कंपनियों की इतनी सफाई से फर्जी साइट तैयार करता था कि वह दिखने में बिल्कुल असली प्रतीत होती थी। इसी साइट से वह भरोसा जीतता और फिर डिस्ट्रीब्यूटरशिप व अन्य सेवाओं के नाम पर रकम ठग लेता था। संवाद

सोशल मीडिया फॉलोवर्स का दुरुपयोग करता था गायक
साइबर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यादव पेशे से सिंगर है और उसके सोशल मीडिया पर करीब 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। पुलिस ने बताया कि वह अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाकर लोगों का भरोसा जीतता था और ठगी के जाल में फंसाने में अहम भूमिका निभाता था। आरोपी कुंदन के साथ मिलकर उसने नामी कंपनियों के नाम पर लोगों से ठगी की।

प्रयागराज और दिल्ली में भी की ठगी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रयागराज से 8.5 लाख रुपये और दिल्ली के एक व्यापारी से 39 हजार रुपये की ठगी कर चुके हैं। इसके बाद साफ हो गया है कि गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के जरिए भरोसा जीतकर रकम ऐंठते थे। अब साइबर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर साइबर पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है की आरोपियों ने अन्य कितनी ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed