{"_id":"64ceb696704fc4392c047877","slug":"big-conspiracy-failed-in-jail-prisoners-made-sharp-weapons-by-breaking-window-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-3554-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जेल में बड़ी साजिश नाकाम, बंदियों ने खिड़की तोड़कर सरियों से बनाए थे नुकीले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जेल में बड़ी साजिश नाकाम, बंदियों ने खिड़की तोड़कर सरियों से बनाए थे नुकीले हथियार
Sun, 06 Aug 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिला जेल में पांच बंदियों की ओर से की जा रही बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। सूचना पर हरकत में आए जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी बंदियों से नुकीले हथियार बरामद किए हैं, जो जेल में ब्लॉक के सरिये तोड़कर बनाए गए थे। स्वनिर्मित हथियारों के दम पर पांचों बंदी कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इस संबंध में जेल प्रशासन और पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है।
जेल डीएसपी वरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि ब्लाक नंबर दो में बंदी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के हेड वार्डन सुभाष, बलविंदर, वार्डन गुरुदेव और रणधीर ने ब्लॉक दो में बंदी विशाल की तलाशी ली। इस दौरान उसके लोवर की बाईं जेब में हस्त निर्मित बड़ा सुआ बरामद किया गया। यह देख जेलकर्मी भी सन्न रह गए।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह नुकीला हथियार उसे ब्लॉक नंबर तीन के हवालाती बंदी मनीष ने बंदी सोनू से लेकर दिया है। इसके बाद बंदी मनीष और सोनू दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में बंदी सोनू ने बताया कि यह नुकीला हथियार उसने ब्लॉक दो के हवालाती बंदी राहुल के साथ मिलकर बनाया है। इसमें ब्लॉक की खिड़की तोड़कर उसका सरिया इस्तेमाल किया गया है। पूछताछ में आरोपी सोनू व राहुल ने बताया कि इस तरह का एक और नुकीला सुआ ब्लॉक-3 के हवालाती बंदी रवि के पास भी है। इसके बाद जेलकर्मियों ने आरोपी रवि की तलाशी के दौरान उसके बिस्तर के नीचे से सुआ बरामद किया, जिसके हैंडिल में कपड़ा लपेटा हुआ था। इसके बाद बंदी सोनू के बिस्तर की तलाशी ली गई तो उसके नीचे से दो कट्टन और नुकीली कील बरामद की गई।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बंदी जेल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बंदी जेल में सेंध लगाने या फिर किसी पर जानलेवा हमला करने की तैयारी में थे, हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। जेल प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत के बाद जगाधरी पुलिस ने पांचों बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पांचों बंदी पहले से मारपीट, चेन स्नैचिंग सहित अन्य मामलों में कैद हैं।
वर्जन--
जेल एसपी विशाल छिब्बर का कहना है कि जेल में पांच बंदियों ने ब्लॉक की खिड़की तोड़कर नुकीले सुए जैसे हस्त निर्मित हथियार बनाए थे, जिसे बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि आरोपी जेल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पांचों बंदियों पर केस दर्ज कराया गया है। आरोपी अक्सर लड़ाई झगड़े के मामले में जेल में आते रहते हैं।
वर्जन-- -
शहर थाना प्रभारी जनकराज का कहना है कि डीएसपी जेल की शिकायत पर पांचों बंदियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

वर्जन