फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bicycle riding watchman dies due to collision with scooter

Yamuna Nagar News: स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की मौत

Thu, 19 Sep 2024 07:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Bicycle riding watchman dies due to collision with scooter
जगाधरी। सेक्टर 17 की सरकारी डिस्पेंसरी के नजदीक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार चौकीदार को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए चौकीदार की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी स्कूल चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुर्गा गार्डन निवासी मुनमुन चौधरी ने बताया कि वह सेक्टर 17 एरिया में चौकीदारी करता है। उसके साथ जोगिंद्र नगर निवासी 62 वर्षीय खेम बहादुर भी चौकीदारी का काम करता था।
विज्ञापन

16 सितंबर को शाम करीब सात बजे वह और खेम बहादुर अपनी ड्यूटी खत्म करके साइकिल पर घर जा रहे थे। सेक्टर 17 की सरकारी डिस्पेंसरी के नजदीक जब खेम बहादुर साइकिल पर सड़क पार करने लगा तो मटका चौक की तरफ से तेज गति से स्कूटी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए स्कूटी की सीधी टक्कर खेम बहादुर की साइकिल में मार दी। टक्कर लगने से खेम बहादुर साइकिल समेत सड़क पर गिर गया और सड़क पर सिर लगने से गंभीर घायल हो गया। उसने तुरंत खेम बहादुर को संभाला और लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed