फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhavya got first place in speech competition

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में भव्या ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bhavya got first place in speech competition
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स काॅलेज में एनएसएस यूनिट ने शिविर लगाया। इसमें स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रीति मुख्य वक्ता रहीं। प्रीति ने प्राणायाम विषय पर छात्राओं को व्याख्यान दिया जिसमें प्राणायाम का समय, नियम व उपयोगिता के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान मत, मतदान व मतदाता विषय पर लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। मतदान पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें भव्या ने प्रथम व इशरत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में छात्राओं व स्टाफ के स्वास्थ्य की भी जांच हुई। इसमें नामी दवा कंपनी के रोहित शर्मा ने छात्राओं व स्टाफ के फेफड़ों, श्वसन प्रणाली जांची। मुख्य वक्ता प्रीति ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी व अमूल्यवान पूंजी है। महिलाओं व लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए। महिलाएं अकसर स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करती हैं। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं। शिविर उपप्राचार्या अनुपमा गर्ग की अध्यक्षता व एनएसएस अधिकारी डाॅ. नितिका त्रिवेदी की देखरेख में लगाया गया। इसमें उपप्राचार्या अनुपमा गर्ग ने छात्राओं को नियमित योगाभ्यास व सूक्ष्म व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed