{"_id":"63b93c2a0a49de0f1f09f1b5","slug":"bharatiya-kisan-union-strike-continues-in-sugarcane-yard-of-saraswati-sugar-mill-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: शुगर मिल में चल रहे धरने में बिगड़ी किसान की तबीयत, अव्यवस्थाओं पर चढूनी ने सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: शुगर मिल में चल रहे धरने में बिगड़ी किसान की तबीयत, अव्यवस्थाओं पर चढूनी ने सरकार को चेताया
Sat, 07 Jan 2023 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 03:02 PM IST
सार
गन्ना यार्ड में चल रहे किसानों के धरने में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर के गांव जुड्डा जटान निवासी किसान 65 वर्षीय सुल्तान सिंह भी पहुंचे थे। दोपहर के समय अचानक किसान की टांग में तेज दर्द होने लगा। यह बात सुल्तान सिंह ने आसपास बैठे किसानों को बताई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच जनवरी से सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को धरनास्थल पर एक किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
किसान एंबुलेंस के लिए माइक से अनाउंसमेंट करते रहे लेकिन काफी देर तक भी पीड़ित किसान को अस्पताल ले जाने का कोई प्रबंध नहीं हुआ। काफी इंतजार के बाद थाना शहर यमुनानगर एसएचओ कमलजीत सिंह अपनी पीसीआर में किसान को ट्रामा सेंटर लेकर गए। अस्पताल में किसान की टांग का एक्सरे किया गया तो पता चला कि उसमें हल्का फ्रेक्चर है, जो अचानक खिंचाव की वजह से आया था। फिलहाल किसान को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गन्ना यार्ड में चल रहे किसानों के धरने में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर के गांव जुड्डा जटान निवासी किसान 65 वर्षीय सुल्तान सिंह भी पहुंचे थे। दोपहर के समय अचानक किसान की टांग में तेज दर्द होने लगा। यह बात सुल्तान सिंह ने आसपास बैठे किसानों को बताई। इससे कुछ देर पहले ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी धरनास्थल पर पहुंचे थे। चढूनी ने खड़े होकर माइक से एंबुलेंस बुलाने की मांग की। उन्होंने कई बार एंबुलेंस के लिए कहा लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। उधर, किसान दर्द से कराह रहा था। तभी थाना शहर यमुनानगर एसएचओ कमलजीत सिंह ने मामले की नजाकत को देखते हुए अपनी पीसीआर वहां बुलाई। पीसीआर में सुल्तान सिंह को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन
किसी किसान की मौत हुई तो सरकार के गले की फांस बन जाएगीः चढूनी
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से किसानों के धरना स्थल पर कोई सुविधा नहीं दी गई है। यहां पर एक एंबुलेंस नहीं है। इसलिए प्रशासन को धरना जारी रहने तक एक एंबुलेंस खड़ी करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कहीं भी धरना स्थल पर एक भी किसान की मौत हुई तो वह सरकार के लिए गले की फांस बन जाएगी। सरकार की हठधर्मिता के कारण किसान को आज दो डिग्री तापमान में भी खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इससे कम रेट बिल्कुल नहीं लेंगे। यदि गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई तो 10 जनवरी को करनाल में होने वाली महापंचायत में कड़ा फैसला लेंगे। जरूरत पड़ी तो जीटी रोड को जाम करने व शुगर मिलों के सामने वाली सड़कों को भी बंद कर देंगे। धरना स्थल पर भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर, कृष्ण कुमार, अनिल संधू समेत अन्य किसान मौजूद रहे।